भाजपा के संघर्षपूर्ण इतिहास और ‘अंत्योदय’ के संकल्प पर डाला प्रकाश

Apr 07, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - बिजनौर में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अशोक कटारिया ने पार्टी के संघर्षपूर्ण इतिहास और महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

भाजपा के संघर्षपूर्ण इतिहास और ‘अंत्योदय’ के संकल्प पर डाला प्रकाश

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला कार्यालय बिजनौर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भाजपा के संघर्षपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला। पूर्व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। ​ मुख्य अतिथि अशोक कटारिया और जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी का ध्वज फहराकर और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। अशोक कटारिया ने पार्टी की स्थापना से लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का महत्वपूर्ण योगदान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अतुल्य योगदान की जानकारी दी।

​पूर्व मंत्री महावीर सिंह और पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने पार्टी के संघर्षपूर्ण इतिहास और ‘अंत्योदय’ के संकल्प पर प्रकाश डाला। ​पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिसोदिया और क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, हरजिंदर कौर ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। ​नगर पालिका अध्यक्षा इन्दिरा सिंह और नरेश भाटी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही। ​अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने व संचालन जिला महामंत्री दिनेश सैनी ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री बलराज त्यागी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, जिला सह मीडिया प्रभारी पं. गोपाल धीमान, जिला उपाध्यक्ष रजनी कालरा, तपराज सिंह, आकांक्षा चौहान, मण्डल अध्यक्ष मनोज अहलावत, अंकुर गौतम, पुष्पराज कमल, दीपक मण्डल, राजीव राजपूत, वेदप्रकाश विश्वकर्मा, विकास अग्रवाल, पुष्पेन्द्र शेखावत, जोगेन्द्र वालिया, संजू प्रधान, मंजू चौधरी, प्रतिका आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।