Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsGovernment Schemes Absent at District Agricultural and Cultural Exhibition
उद्देश्य से भटकी जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी

उद्देश्य से भटकी जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी

संक्षेप:

Bijnor News - जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में सरकारी योजनाओं के स्टाल गायब हैं। नगर पालिका ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची अभी तक जारी नहीं की है। सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी और योजनाओं के प्रचार...

Aug 11, 2025 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के नाम से लगने वाली नुमाइश से सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले स्टाल गायब नजर आ रहे हैं। प्रदर्शनी शुरू हुए आठ दिन बीतने के बावजूद अभी तक नगर पालिका की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची तक सार्वजनिक नहीं की गई है। ईओ नगरपालिका का कहना है, कि सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए उनकी ओर से सभी विभागाध्यक्षों को चिठ्ठी भेजी गई थी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई जा रही है। जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का ठेका बीती 16 जनवरी को सार्वजनिक नीलामी में दो करोड़ 41 लाख रुपये का छूटा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह पिछले वर्ष नुकसान में हुए ठेके से 66 लाख रुपए अधिक है, लेकिन इससे पहले हुए ठेके से 23 लाख रुपए कम है। पिछले वर्ष एक करोड़ 75 हजार रुपए में ठेका हुआ था, जबकि इससे पूर्व दो करोड़ 64 लाख रुपए में ठेका नीलाम किया गया था। प्रदर्शनी की शुरुआत हुए आठ दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन इस बार प्रदर्शनी अपने नाम से जुड़े उद्देश्य को पूरा करने में सफल नजर नहीं आ रही। दरअसल जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न दुकानों और झूले आदि मनोरंजन के साधनों से जो भीड़ जुटती थी, उन्हें कृषि, उद्योग, विकास विभाग समेत दर्जनों सरकारी विभागों की योजनाओं से परिचित कराने के लिए विभागों की ओर से स्टाल लगाए जाते थे। सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगती थी और योजनाओं का खूब प्रचार प्रसार होता था। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता था। क्षेत्रवासियों के अनुसार ओडीओपी के एक दो स्टाल तो लगे हैं, लेकिन सरकारी योजनाओं की जानकारी देने को कोई भी सरकारी स्टाल नजर नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए नगरपालिका बाकायदा बजट जारी करती है व आयोजक तय होते हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक अभी तक आयोजकों को लेकर रस्साकशी ही चल रही है और कार्यक्रमों की सूची व आयोजक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। वर्जन... योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कृषि, उद्योग समेत सभी सरकारी विभागों को चिठ्ठी भेजी गई थी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन रही है। जन्माष्टमी के बाद घोषणा होगी। - विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद, बिजनौर ओडीओपी के स्टाल लगवाए हैं। शीघ्र ही योजनाओं की जानकारी का स्टाल लगेगा। बारिश के कारण विलम्ब हुआ है। - अमित कुमार, उद्योग उपायुक्त बिजनौर कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी को स्टाल लगवाया था। बारिश में बैनर हट गया था। रविवार को इसे पुन: लगवाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। - जसवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी, बिजनौर