Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsGovernment Reduces Stamp Duty on Rental Agreements Benefiting Tenants
स्टाम्प ड्यूटी कम होने से किराएदारों को मिलेगी राहत

स्टाम्प ड्यूटी कम होने से किराएदारों को मिलेगी राहत

संक्षेप:

Bijnor News - सरकार ने किराएनामों पर स्टाम्प ड्यूटी कम की है, जिससे छोटे किराएदारों को राहत मिलेगी। वार्षिक किराया 2 लाख रुपये तक होने पर 500 रुपये का स्टाम्प लगेगा। एक वर्ष से अधिक के लिए 1500 और 5 वर्ष से अधिक के लिए 2000 रुपये का स्टाम्प लगेगा। इससे किराएदारों को बहुत फायदा होगा।

Sat, 22 Nov 2025 12:49 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

सरकार ने किराएनामों पर स्टाम्प ड्यूटी कम की है। स्टाम्प ड्यूटी कम होने से छोटे किराएदारों को बड़ी राहत मिलेगी। अगर किसी मकान का किराया सालभर का 2 लाख रुपये तक है तो उस मकान का किरायानामा कराने में 500 रुपये का स्टाम्प लगेगा। पहले स्टाम्प ड्यूटी ज्यादा थी लेकिन अब स्टाम्प ड्यूटी कम होने से किराएदारों को बड़ी राहत मिलेगी। अगर किसी मकान का वार्षिक किराया दो लाख रुपये तक का है तो किरायानामा कराने में 500 रुपये का स्टाम्प लगेगा। 1 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष तक के लिए 1500 तथा 5 वर्ष से अधिक एवं 10 वर्ष तक 2000 रुपये का स्टाम्प लगेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

2 लाख 1 रुपये से 6 लाख रुपये तक वार्षिक किराया होने पर 1500 रुपये का स्टाम्प और 1 वर्ष से अधिक एवं 5 वर्ष तक 4500 रुपये और 5 वर्ष से अधिक एवं 10 वर्ष तक किरायानामा कराने पर 7500 रुपये का स्टाम्प लगेगा। वहीं 6 लाख 1 रुपये से 10 लाख रुपये तक वार्षिक किराया होने पर 2500 रुपये,1 वर्ष से अधिक एवं 5 वर्ष तक 6000 रुपये तथा 5 वर्ष से अधिक एवं 10 वर्ष तक 10 हजार रुपये का स्टाम्प लगेगा। बतादें कि अभी तक किराएनामों पर स्टाम्प ड्यूटी बहुत अधिक थी, लेकिन अब स्टाम्प ड्यूटी कम होने से छोटे किराएदारों को बड़ी राहत मिलेगी। आईजी स्टाम्प आशुतोष जोशी ने बताया कि किराएनामों पर अभी तक स्टाम्प ड्यूटी अधिक थी लेकिन अब स्टाम्प ड्यूटी कम हो गई है। उन्होंने बताया कि किसी मकान का वार्षिक किराया 2 लाख रुपये तक का है तो 500 रुपये का स्टाम्प लगेगा। 1 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष तक के लिए 1500 तथा 5 वर्ष से अधिक एवं 10 वर्ष तक 2000 रुपये का स्टाम्प लगेगा। आईजी स्टाम्प आशुतोश जोशी ने बताया कि इस पहले से किराएनामे बढ़ेंगे और छोटे किराएदारों को बड़ी राहत मिलेगी।