Bijnor News: आईटीआई एडमिशन के लिए फॉर्म ऑनलाइन करने की प्रक्रिया प्रारंभ
Bijnor News: राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि जनपद में 5 राजकीय और 22 निजी आईटीआई में अगस्त 2026 से शुरू होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन 11 से 4 अगस्त तक किए जा सकेंगे। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 300 रुपए है।

Bijnor News: राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने बताया कि जनपद बिजनौर में संचालित 05 राजकीय आई टी आई बिजनौर, अफजलगढ़, नगीना, नजीबाबाद , धामपुर एवं 22 निजी आईटीआई में संचालित विभिन्न एक एवं दो वर्षीय ट्रेड के लिए अगस्त 2026 से प्रारंभ हो रहे प्रशिक्षण सत्र के लिए 11 जुलाई 2026 से वेबसाइट पर प्रवेश आवेदन पत्र ऑनलाइन करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है । जो 4 अगस्त तक जारी रहेगी। नोडल प्रधानाचार्य मंजुल मयंक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद की 03 राजकीय आईटीआई बिजनौर, नगीना एवं नजीबाबाद में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से चलाई जा रही ट्रेड में में भी एडमिशन फॉर्म इसी के साथ ऑनलाइन किए जा सकते हैं ।कक्षा
8 अथवा कक्षा 10 कर चुके ऐसी अभ्यर्थी जिनकी न्यूनतम आयु 14 वर्ष हो गई हो आईटीआई में एडमिशन के लिए फॉर्म ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन करने का शुल्क सामान्य एवं पिछड़ी जाति के लिए रुपए 300, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए रुपए 250, तथा किसी भी वर्ग की महिला अभ्यर्थी के लिए रुपए 100 निर्धारित किया गया है ।इस संबंध में विस्तृत जानकारी राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश शर्मा से उनके मोबाइल नंबर 9897638638 पर की जा सकती है।


