Bijnor News: बिजनौर: घर में विशाल अजगर निकलने से मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान, बिजनौर
Bijnor News: गांव दौलतपुर में एक घर में विशाल अजगर के निकलने से हड़कंप मच गया। मकान स्वामी प्रेम सिंह ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने तुरंत पहुंचकर अजगर को पकड़ा और उसे आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
बिजनौर: घर में विशाल अजगर निकलने से मचा हड़कंप
Bijnor News: चंदक मंडावर सेक्शन के गांव दौलतपुर में एक घर में विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। मकान स्वामी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा। गुरुवार को ग्राम दौलतपुर निवासी सेवानिवृत्त सहकारी समिति सचिव प्रेम सिंह के घर पर विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पकड़ा और आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया।


