गौरव कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत
Bijnor News - गौरव कुमार जंघाला को भाकियू टिकैत में प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रूप में मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने उनका स्वागत किया। सुनील कुमार ने उम्मीद जताई कि गौरव संगठन को मजबूत करेंगे, जबकि गौरव ने ईमानदारी से अपने पद का निर्वहन करने का आश्वासन दिया।

बिजनौर। गौरव कुमार जंघाला को भाकियू टिकैत में प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया है। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष भाकियू राजपाल शर्मा ने दी। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष सुनील प्रधान ने गौरव कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश मनोनीत होने पर फूल देकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने गौरव कुमार से अपेक्षा की है कि आप संगठन व चौधरी टिकैत की नीतियों कार्यक्रम आदि का प्रचार प्रसार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते रहेंगे। वहीं गौरव कुमार ने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने पद का निर्वहन करुंगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


