जमीनों पर कब्जे के दो आरोपी गैंगस्टर में निरुद्ध, गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - नहटौर पुलिस ने अवैध जमीन कब्जाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी देने के आरोप शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि ये आरोपी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं जो स्थानीय स्तर पर सक्रिय थे।

जमीनों पर कब्जे के दो आरोपी गैंगस्टर में निरुद्ध, गिरफ्तार

नहटौर। नहटौर पुलिस ने आतंक पैदाकर अवैध तरीके से जमीनों पर कब्जा करने के दो आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के विरुद्ध नहटौर थाने एवं अन्य थाने में करीब आधा दर्जन मुक़दमें दर्ज है। रविवार की दोपहर को पुलिस ने गैंगस्टर आरोपी मौ. मुनव्वर मिर्जा पुत्र याकूब मिर्जा व सलीम अहमद पुत्र निसार अहमद निवासीगण मौ.पीरजादगान कस्बा झालू थाना हल्दौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अलग-अलग स्थान पर प्लाट काटने के नाम पर लोगों की भूमि पर कब्जा करने जैसे अपराध में सक्रिय थे। जिसके लिए इन्होंने एक संगठित विरोध बना रखा था जो जिले स्तर पर सक्रिय था।

प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह के अनुसार उक्त दोनों सदस्यों के अलावा दानिश पुत्र नसीम अहमद निवासी शाहविलायत मंडावर भी गैंग में शामिल है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किया जा रहे हैं। आरोपियों पर नहटौर में हल्दौर रोड पर प्लाट देने के नाम पर धोखाधड़ी करने मारपीट करने धमकी देने आदि अनेक संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस द्वारा गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया था।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।