Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsGanga River Erosion Creates Panic in Balawali Crops and Property at Risk
बालावाली में कटान कर रही गंगा, दिखने लगी तेल डिपो की पाइपलाइन

बालावाली में कटान कर रही गंगा, दिखने लगी तेल डिपो की पाइपलाइन

संक्षेप:

Bijnor News - बालावाली में गंगा ने कटान शुरु कर दिया है, जिससे किसानों की फसलें और संपत्ति खतरे में हैं। गंगा ने रेलवे स्टेशन के निकट रपटें को क्षतिग्रस्त कर दिया है और किसानों के खेतों को बहा रही है। इससे...

Wed, 20 Aug 2025 03:25 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

बालावाली में गंगा ने भारी कटान शुरु कर दिया है। गंगा अपने उफान पर है। गंगा कटान कर रेलवे स्टेशन की और बढ़ रही है। गंगा कटान कर आम के बाग के साथ साथ किसानों के खेतों में कटान कर फसल को बहा ले जा रही है। जिस कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गंगा कटान के कारण पानीपत तेल रिफाइनरी से नजीबाबाद तेल डिपो में जा रही पाइप लाइन मिट्टी कट जाने से साफ दिखाई पड़ रही है । बालावाली में मंगलवार को गंगा ने रेलवे पुल के समीप बने रपटें को कटान कर क्षतिग्रस्त करने के बाद पुरानी कांच फेक्ट्री के मालिक पंडित कपिल दत्ता के बाग को कटान कर बहा ले जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गंगा कटान कर किसानों की जमीन के साथ साथ फसलों को बहा ले जा रही है। गंगा कटान के कारण पानीपत रिफाइनरी से नजीबाबाद तेल डिपो को जमीन में गहराई तक दबायी गयी पाइप लाइन भी साफ दिखाई पड़ रही है। गंगा जिस जगह कटान कर रही है वहां से मात्र लगभग पांच सौ मीटर की पर रेलवे स्टेशन बालावाली है। गंगा कटान कर आगे बढ़ रही है।जिस कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है।