ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरगुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान, कम पहुंचे श्रद्धालु

गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान, कम पहुंचे श्रद्धालु

तागुरु पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करना शुभ माना जाता है। गंगा बैराज पर गुरु पूर्णिमा के दिन काफी कम संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। गंगा बैराज पर चंद श्रद्धालुओं ने ही पहुंचकर आस्था की...

गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान, कम पहुंचे श्रद्धालु
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSun, 05 Jul 2020 06:53 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरु पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करना शुभ माना जाता है। गंगा बैराज पर गुरु पूर्णिमा के दिन काफी कम संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। गंगा बैराज पर चंद श्रद्धालुओं ने ही पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। वहीं धार्मिक संस्थान विष्णुलोक संस्थान ज्योतिषाचार्य पंडित ललित शर्मा ने विशेष पूजा कराई।

इस दिन लोगों ने अपने गुरुओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें वस्त्र भेंट किए। गुरु पूर्णिमा पर काफी संख्या में लोग गंगा बैराज व हरिद्वार जाकर गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। बतादें कि गुरु पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने को शुभ माना जाता है। रविवार को गुरु पूर्णिमा के दिन गंगा बैराज सूना पड़ा रहा। काफी कम संख्या में गंगा बैराज पर श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा बैराज पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई लेकिन श्रद्धालुओं को देखकर नहीं लग रहा था कि गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालु गंगा में स्नान कर रहे हैं। अन्य सालों में गंगा बैराज पर काफी संख्या में श्रद्धालु जाकर डुबकी लगाते थे। सुबह से दोपहर तक काफी कम संख्या में गंगा बैराज पर श्रद्धालु पहुंचे। वहीं आश्रमों और धार्मिक संस्थानों पर भीड़ भीड़ नहीं रही। पूजा तो हुई लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के साथ। पहले पिछले सालों में भंडारे होते थे। सैकड़ों लोग भंडारों में खाना खाते थे लेकिन अब कोरोना वायरस ने सब कुछ अस्त व्यस्त कर दिया है। धार्मिक संस्थानों व आश्रमों पर भंडारे नहीं हुए। हल्के फुल्के कार्यक्रम हुए। इस दिल लोगों ने अपने गुरुओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें वस्त्र भेंट किए। वहीं सिविल लाइन स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक पर गुरु पूर्णिमा के दिन विशेष पूजा हुई। इस संस्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। धार्मिक संस्थान पर आने वालों के हाथों को सेनेटाइज कराया गया तो वहीं मास्क पहनना अनिवार्य किया गया। सुबह से शाम तक धार्मिक संस्थान विष्णुलोक में लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आते रहे और विशेष पूजा में शामिल हुए। ज्योतिषाचार्य पंडित ललित शर्मा ने बताया कि संस्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा को गंगा स्नान करना शुभ माना जाता है। कोविड 19 महामारी को देखते हुए संस्थान पर हुई विशेष पूजा में सिमित लोग ही आए।इस कार्यक्रम को विगत वर्षो की तरह बड़ा नहीं किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें