Bijnor News: विधि विधान से हुई सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति की स्थापना
हिन्दुस्तान, बिजनौर
Bijnor News: सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति महोत्सव की धूमधाम से शुरुआत की गई। भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। प्रातः काल और संध्या आरती में नगर के प्रमुख पदाधिकारी और भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा भी पूजन का आयोजन किया गया।

Bijnor News: सिद्धि विनायक मंदिर सहित नगर में कई स्थानो पर श्री गणपति महोत्सव का श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश जी की विधि- विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ गणपति की स्थापना की गई। प्रातः काल आरती के मुख्य यजमान श्री गणेश चौथ महोत्सव समिति के पदाधिकारी व सदस्य रहे। संध्या आरती के मुख्य यजमान जया ठाकुर, प्रशान्त धवन, नीरज चौहान, सुषमा चौहान द्वारा पूजा की गई। इस अवसर पर एसडीएम नजीबाबाद शैलेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम योगेन्द्र कुमार ने पूजन कराया। संरक्षक चौ कुलवीर सिंह, अवनीश अग्रवाल टांडे वाले, अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रबन्धक डॉ राहुल वर्मा, डॉ राजीव अरोड़ा, विनय कौशिक आदि रहे।


