अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर मार्च 2027 तक चलेगा प्रशिक्षण

Mar 01, 2026 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - बिजनौर के जिला सेवायोजन कार्यालय के अधीन शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में अप्रैल 2026 से निशुल्क कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू होगा। यह प्रशिक्षण अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों के लिए है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 मार्च है।

अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर मार्च 2027 तक चलेगा प्रशिक्षण

जिला सेवायोजन कार्यालय बिजनौर के अधीन शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में अप्रैल 2026 से कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण अनुसूचित जाति जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित ऐसे अभ्यर्थियों को दिया जाएगा। जिनकी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होगी तथा हाई स्कूल में अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है। स्नातक तथा स्नातकोत्तर डिग्री धारकों को वरीयता दी जाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु प्रवेश के समय 18 वर्ष होना आवश्यक है तथा अधिक से अधिक 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अन्य किसी संस्थान में अध्यनरत ना हो इस प्रशिक्षण की अवधि 1 वर्ष होगी।

इस प्रकार प्रशिक्षण सत्र अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर मार्च 2027 तक चलेगा। प्रशिक्षण पूर्णतया निशुल्क होगा परंतु अभ्यर्थियों को प्रवेश के उपरांत नोट आदि के लिए लेखन सामग्री की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। इस प्रशिक्षण में आशुलिपि, टंकण तथा कंप्यूटर के साथ-साथ सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, सामान्य गणित, वही खाता एवं सचिव पद्धति विषयों का अध्ययन कराया जाएगा इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन शिक्षक एवं मार्गदर्शन केंद्र में दिनांक 27 मार्च तक अनिवार्य रूप से करें, इस तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। -----------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।