Bijnor News: राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, नींव रखकर हुआ शुभारंभ

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: गांव शिकारपुर में राधा-कृष्ण मंदिर के निर्माण की नींव हवन यज्ञ के साथ रखी गई। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के सहयोग से इस काम की शुरुआत हुई है। इससे पहले भी गांव में अन्य मंदिरों का निर्माण जनसहयोग से किया गया था। भूमि पूजन कार्यक्रम में कई गांववासी शामिल हुए।

राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, नींव रखकर हुआ शुभारंभ

Bijnor News: क्षेत्र के गांव शिकारपुर में गुरुवार को राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए विधि-विधान से हवन यज्ञ के साथ मंदिर की नींव रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।गुरुवार गांव शिकारपुर में ग्रमीणों व श्रद्धालुओं के सहयोग से एकत्र की गई धनराशि से राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार इससे पूर्व भी गांव में जनसहयोग से दुर्गा माता, शिव, शनिदेव और हनुमान मंदिरों का निर्माण कराया जा चुका है। भूमि पूजन कार्यक्रम में राजीव राणा, काजल राणा, प्रमोद कुमार, सविता चौहान, लोकेंद्र कुमार, नरेश कुमार, अजय पाल, जसराम, कमलेश देवी, कृष्णा देवी, रीना देवी, रेखा देवी, सुमित्रा देवी, इंद्रा देवी, राजकुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsBijnor News: राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण का भूमि पूजन, नींव रखकर हुआ शुभारंभ