महान अर्थशास्त्री थे डा. मनमोहन सिंहः शेरबाज
Bijnor News - कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का निधन हो गया। यह देश और कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वे महान अर्थशास्त्री और ईमानदार नेता थे जिन्होंने सैकड़ों...

बिजनौर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। मनमोहन सिंह का निधन देश और कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति है। पूर्व प्रधानमंत्री महान अर्थशास्त्री और इमानदार नेता थे। वह ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते है। उन्होंने बताया कि अगर कोई भी उनसे मिलने दिल्ली जाता था और पूर्व प्रधानमंत्री पर समय होता था तो वह जरूर मिलते थे। उनके कम बोलने और सुने हुए शब्दों से सभी प्रभावित होते थे। मनमोहन सिंह ने चलाई सैकड़ों कल्याणकारी योजनाएंः मुनीश त्यागी
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी बताया कि मनमोहन सिंह दस साल लगातार प्रधानमंत्री है। वह ईमानदार, महान व्यक्तित्व के महान अर्थशास्त्री थे। जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित किया है। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में सैकड़ों जन कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया। जिसका करोड़ों लोगों ने लाभ लिया।
इतिहास के पन्नों में नाम रहेगा अमरः नजाकत अलवी
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नजाकत अलवी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह एक सज्जन ईमानदार व्यक्तित्व थे। देश को आगे बढ़ाने और राजनीति में उनको विशेष योगदान रहा है। जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मनमोहन सिंह का जाना कांग्रेस के साथ-साथ देश के लिए छती है। जब तक सूरज चांद रहेगा, इतिहास के पन्नों पर मनमोहन सिंह का नाम रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।