महात्मा विदुर की धरती पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की थी जनसभा
Bijnor News - पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में हो गया। वह महान अर्थशास्त्री और ईमानदार नेता थे, जिन्होंने देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। कांग्रेस जिला उपाध्यक्षों ने उनके...

बिजनौर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने महात्मा विदुर की धरती पर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए भी जनसभा में वोट मांगे थे। उनको सुनने के लिए सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। स्थानीय नेताओं के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री काफी सरल स्वभाव के थे। वह किसी से भी आसानी से मुलाकात कर लेते थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की गुरुवार रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में मौत हो गई। उनको बीमारी के चलते गुरुवार को ही एम्स में भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह लगातार दस सालों तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। वर्ष 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बिजनौर की बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के अफजलगढ़ में आए थे। उन्होंने जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी हुसैन अहमद के लिए वोट भी मांगे थे। उनको सुनने के लिए सुबह से ही जनसभा स्थल पर श्रोताओं की भीड़ जुट गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री की जनसभा के बाद भी प्रत्याशी हुसैन अहमद दोनों बार चुनाव हार गए थे।
महान अर्थशास्त्री थे डा. मनमोहन सिंहःशेरबाज पठान
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। मनमोहन सिंह का निधन देश और कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी छती है। पूर्व प्रधानमंत्री महान अर्थशास्त्री और इमानदार नेता थे। वह ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते है। उन्होंने बताया कि अगर कोई भी उनसे मिलने दिल्ली जाता था और पूर्व प्रधानमंत्री पर समय होता था तो वह जरूर मिलते थे। उनके कम बोलने और सुने हुए शब्दों से सभी प्रभावित होते थे।
मनमोहन सिंह ने चलाई सैकड़ों कल्याणकारी योजनाएंःमुनीश त्यागी
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी बताया कि मनमोहन सिंह दस साल लगातार प्रधानमंत्री है। वह ईमानदार, महान व्यक्तित्व के महान अर्थशास्त्री थे। जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित किया है। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में सैकड़ों जन कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया। जिसका करोड़ों लोगों ने लाभ लिया।
इतिहास के पन्नों में मनमोहन सिंह का नाम रहेगा अमरःनजाकत अलवी
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नजाकत अलवी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डा.मनमोहन सिंह एक सज्जन ईमानदार व्यक्तित्व थे। देश को आगे बढ़ाने और राजनीति में उनको विशेष योगदान रहा है। जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मनमोहन सिंह का जाना कांग्रेस के साथ-साथ देश के लिए छती है। जब तक सूरज चांद रहेगा, इतिहास के पन्नों पर मनमोहन सिंह का नाम रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।