Bijnor News: गोयली में पूर्व मंत्री अशोक कटारिया व ब्लॉक प्रमुख ने किया पौधारोपण

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत गोयली में पूर्वमंत्री अशोक कटारिया व ब्लॉक

Bijnor News: गोयली में पूर्व मंत्री अशोक कटारिया व ब्लॉक प्रमुख ने किया पौधारोपण

Bijnor News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत गोयली में पूर्वमंत्री अशोक कटारिया व ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान द्वारा पौधरोपण किया गया।रविवार को पूर्व परिवहन मंत्री एमएलसी अशोक कटारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख के साथ गांव गोयली में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम में मौजूद खंड विकास अधिकारी डॉ. दिनेश पाल शर्मा, वन रेंजर दुष्यंत सिंह, एसडीएम चांदपुर नितिन तेवतिया, ग्राम प्रधान सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारीयो ने भी पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।