Bijnor News: नहर पटरी पर खैर के पेड़ काटे, वनकर्मियों पर चढ़ाई पिकअप
Bijnor News: नजीबाबाद। सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर की नजीबाबाद रेंज के अंतर्गत अज्ञात वन माफिया ने नहर किनारे दो कीमती खैर के पेड़ काट दिए। वन विभाग के कर्मचारियों ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Bijnor News: नजीबाबाद। सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर की नजीबाबाद रेंज के अंतर्गत समीपुर-चिड़ियापुर नहर पटरी पर अज्ञात वन माफिया ने पिकअप वाहन की सहायता से नहर किनारे खड़े दो कीमती खैर के पेड़ काट लिए। घटना के दौरान गश्त कर रहे वन विभाग के कर्मचारियों ने आरोपियों को ललकारा तो उन्होंने कथित रूप से वनकर्मियों पर पिकअप वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। मौके पर उस समय डिप्टी रेंजर रघुवीर सिंह, मंदिरों का सार्थक सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनोद कुमार बाबूराम प्रदीप आदि मौजूद थे। वन कर्मियों का कहना है कि आरोपियों ने सभी को वाहन की चपेट में लेने का प्रयास किया था। डिप्टी रेंजर रघुवीर सिंह ने बताया कि यदि वे सड़क से नीचे की ओर बाइक ना उतरते तो वह भी घायल हो सकते थे। बताया गया कि घटना के दौरान वन दरोगा सार्थक तथा विनोद कुमार घायल हो गए। वनकर्मियों द्वारा पीछा किए जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी
घटना की सूचना मिलने पर बिजनौर वानप्रभाग नजीबाबाद के डीएफओ, रेंजर विकास कुमार आदि अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटाई। सीएफ आदर्श कुमार भी मामले की जानकारी करने नजीबाबाद पहुंचे उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही गई है। वन विभाग के अनुसार, काटे गए खैर के पेड़ों तथा मौके पर मिले वाहन के संबंध में कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
कानूनी कार्रवाई
दरोगा सार्थक सिंह की तहरीर पर वन विभाग की ओर से आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।


