आबादी के समीप हो रहे मिट्टी के खनन को वन विभाग ने रुकवाया
Bijnor News - नांगलसोती में वन विभाग की टीम ने आबादी के पास हो रहे अवैध मिट्टी खनन को रोक दिया है। बाल्मीकि बस्ती के समीप मिट्टी उठाई जा रही थी। वन रेंजर देव ऋषि सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर खनन को रोकने के लिए कार्रवाई की। जांच में खनन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नांगलसोती। नांगल में आबादी के समीप हो रहे मिट्टी के खनन को वन विभाग की टीम ने रुकवाकर खनन कर रहे लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत की है। नांगल में बाल्मीकि बस्ती के समीप से मिट्टी उठाकर एक ईंट भट्ठे पर डाली जा रही थी। कुछ लोगों द्वार प्रशासनिक व वन विभाग के अधिकारियों से वन परिक्षेत्र में खनन की शिकायत की गई। सोमवार शाम राजगढ़ वन रेंज के रेंजर देव ऋषि सक्सेना ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मिट्टी के खनन को रुकवा दिया। रेंजर ने बताया कि वन परिक्षेत्र के 100 मीटर की दूरी तक मिट्टी का खनन नहीं किया जा सकता है।
जांच में यदि वन क्षेत्र में खनन पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


