शिकारियों पर नजर रखने को वन विभाग की टीम कर रही गश्त

Mar 01, 2026 12:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - होली के दौरान वन्य जीवों के शिकार को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनी टीमों को अलर्ट किया है। अमानगढ़ सहित पूरे जिले में गश्त की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस समय शिकारियों पर नजर रखी जा रही है और किसी भी स्थिति में वन्य जीवों का शिकार नहीं होने दिया जाएगा।

शिकारियों पर नजर रखने को वन विभाग की टीम कर रही गश्त

होली पर शिकारियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने टीमों को अलर्ट कर दिया है। अमानगढ़ से लेकर जिले भर में वनविभाग की टीम गश्त कर रही है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में किसी भी सूरत में होली पर वन्य जीवों का शिकार नहीं होने दिया जाएगा। होली के अवसर पर वन्य जीवों के शिकार की आशंका बनी रहती है। होली ही नहीं वैसे भी वन विभाग के अधिकारी अभियान चलाकर शिकारियों को पकड़ते रहते हैं। होली के मौके पर वन्यजीवों का शिकार न हो इसलिए वन विभाग के अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद है।

अमानगढ़ में वनकर्मियों की टीम पेट्रोलिंग से लेकर गश्त कर रही है। रात दिन वन विभाग की टीम गश्त कर शिकारियों पर नजर रखे हैं। अमागनढ़ ही नहीं जिले भर में विदुर कुटी हो या गंगा बैराज वन विभाग की टीम अलर्ट है। एसडीओ वन विभाग अंशुमान मित्तल का कहना है कि होली के मौके पर शिकारियों पर नजर रखी जा रही है। वन विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट है। अमानगढ़ से लेकर जिले भर में गश्त की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।