राहत सामग्री लेने के लिए पार करना पड़ रहा बाढ़ का पानी
Bijnor News - जलीलपुर क्षेत्र बाढ़ राहत सामग्री लेने के लिए महिलाओं को तीन से चार फीट पानी पार कर डबाकरा हाल पहुंचना पड़ रहा है।जलीलपुर क्षेत्र में गंगा खादर क्षे

जलीलपुर क्षेत्र बाढ़ राहत सामग्री लेने के लिए महिलाओं को तीन से चार फीट पानी पार कर डबाकरा हाल पहुंचना पड़ रहा है। जलीलपुर क्षेत्र में गंगा खादर क्षेत्र के बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों के लिए सरकार द्वारा बाढ़ राहत सामग्री वितरण की जा रही है। रायपुर-जलालपुर व मीरपुर सिकरी सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित गांव है। रायपुर जलालपुर की सड़कों पर तीन-चार किट पानी चल रहा है मंगलवार को महिलाएं तीन-चार फीट पानी पार करके जलीलपुर के दबाकर हाल में बाढ़ राहत सामग्री लेने पहुंची। जिसमें दो गांव के सौ से अधिक महिला कैलाशो शकुंतला सावित्री राजवती मुन्नी संतोष कुसुम पुरुष सोनू मोहित अरविंद कुमार कुलवंत शीशराम हरपाल सिंह मौजूद थे डबाकरा हाल ताला लगा हुआ था।
2:00 बजे तक कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा राजस्व निरीक्षक से बात की गई। उन्होंने बताया कि बाढ़ राहत सामग्री नहीं है वितरण नहीं हो सकता। बाढ़ पीड़ितों के लिए एक नाव का सहारा था जलीलपुर क्षेत्र के गांव रायपुर खादर में प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए एक नाव का सहारा था। गांव की महिलाओं ने बताया गांव में अब कोई नाव नहीं है। लगभग 4 फीट पानी व 1 किलोमीटर से अधिक पानी की दूरी पार करके आना-जाना हो रहा है ऐसे में बच्चों की शिक्षा और आवश्यकता का सामान के लिए एक बड़ी मुसीबत बना हुआ है एक नाव का सहारा था उससे भी खत्म कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




