Bijnor News: जाहरवीर गोगा मेले पर सिंचाई विभाग ने लगाया विशाल भंडारा
हिन्दुस्तान, बिजनौर
Bijnor News: रविवार को गांव खैराबाद में ऐतिहासिक जाहरवीर गोगा मंदिर के पास बाढ़ नियंत्रण केंद्र परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। सहायक अभियंता पंकज कुमार जैन ने कहा कि इस भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क भोजन, विश्राम और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई थी।

Bijnor News: बादीगढ़-केहरीपुर मार्ग पर गांव खैराबाद स्थित ऐतिहासिक जाहरवीर गोगा मंदिर के समीप सिंचाई खंड अफजलगढ़ के नियंत्रणाधीन पीली बांध स्थित बाढ़ नियंत्रण केंद्र परिसर में रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। सहायक अभियंता सिंचाई विभाग पंकज कुमार जैन ने बताया कि भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए भोजन, विश्राम और प्राथमिक चिकित्सा की निशुल्क व्यवस्था की गई थी। मौके पर अधिशासी अभियंता अरुण सचदेवा, सहायक अभियंता पंकज कुमार जैन, अवर अभियंता नवीन शर्मा, गजेन्द्र चौहान, संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता मैकेनिकल कालागढ़ मनोज गौड़ के साथ विभागीय कर्मचारी जगदीश चौहान, प्रीतम सिंह, विजयपाल सिंह, गुरमेल सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


