Bijnor News: पांच दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का आयोजन

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: प्राचार्या प्रो. पारुल त्यागी के मार्गदर्शन में एवं कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. मंजू चौधरी के निर्देशन में महाविद्यालय प्रांगण में नव प्रवेशित छात्राओं ह

Bijnor News: पांच दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का आयोजन

Bijnor News: प्राचार्या प्रो. पारुल त्यागी के मार्गदर्शन में एवं कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. मंजू चौधरी के निर्देशन में महाविद्यालय प्रांगण में नव प्रवेशित छात्राओं हेतु पांच दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. मंजू चौधरी, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. मंजू अरोड़ा, कार्यक्रम समन्वयक शिखा मालवीय, डॉ. दीपा, डॉ. शीबा, डॉ. दयावती, डॉ. ऋचा शर्मा का बैच लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए संगीत विभाग द्वारा छात्राओं के स्वागत में स्वागत गीत का गायन किया गया। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी द्वारा नव प्रवेशित छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम द्वारा संबोधित किया गया।

इसके उपरांत कार्यक्रम की समन्वयक शिखा मालवीय द्वारा नव प्रवेशित छात्राओं का हार्दिक स्वागत करते हुए छात्राओं को पांच दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत करवाया व आगामी दिवसों के कार्यक्रमों के विषय में भी बताया गया। उन्होंने महाविद्यालय के महत्वपूर्ण समितियों से भी परिचय करवाया गया जो छात्राओं के लिए अधिक हितकारी हैं जैसे एंटी रैगिंग समिति, अनुशासन समिति आदि। उन्होंने अंत में कहा की दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय के विषय में अवगत करवाने के साथ छात्राओं के व्यक्तित्व के विकास के प्रति जागरूक करना भी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsBijnor News: पांच दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का आयोजन