बिजनौर : ट्रैक्टर और स्ट्रॉबेरी फार्म को जलाया, दो गड़ियों में आग लगाने की कोशिश

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - बिजनौर के नांगल सोती के गांव दिनौड़ा में अज्ञात लोगों ने ट्रैक्टर और स्ट्रॉबेरी फार्म में आग लगा दी। इस घटना में कई किसानों को नुकसान हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगजनी की रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

बिजनौर : ट्रैक्टर और स्ट्रॉबेरी फार्म को जलाया, दो गड़ियों में आग लगाने की कोशिश

बिजनौर में नांगल सोती के गांव दिनौड़ा में ट्रैक्टर और स्ट्रॉबेरी फार्म में आग लगा दी गई। जबकि दो कारों में आग लगाने के प्रयास विफल रहा। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। रविवार रात नांगल सोती के गांव दिनौड़ा में अज्ञात लोगों ने आगजनी की तीन अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया। गांव के अब्दुल हक के घेर में छोटा ट्रैक्टर खड़ा था। जिसमें किसी समय आग लगाकर जला दिया गया। दूसरी घटना में गांव से लगभग 600 मीटर की दूरी पर अनीस अंसारी के स्ट्रॉबेरी फार्म में आग लगा दी।

फार्म में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। वहीं तीसरी घटना में घर के बाहर खड़ी अहसान की दो कारों में भी आग लगाने का प्रयास किया गया।सुबह जब किसानों को घटना की जानकारी मिली तो किसानों के होश उड़ गए। किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है। उधर थानाध्यक्ष अमर सिंह राठौड़ का कहना है कि आगजनी की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस भेजी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।