बिजनौर: नगीना में लगी भीषण आग, दहेज का सामान जलकर हुआ राख
बिजनौर/नगीना में एक मोहल्ला सरायमीर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मोहम्मद अशरफ के घर में आग लगने से दो लड़कियों के दहेज़ का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। परिवार ने शादी के लिए काफी समय से दहेज का सामान इकट्ठा किया था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

बिजनौर/नगीना। शुक्रवार को एक मोहल्ला सरायमीर में डॉक्टर रमेश गिरी के घर के पास रहने वाले मोहम्मद अशरफ पुत्र अब्दुल हनीफ के मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा दो लड़कियों के दहेज़ का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मोहम्मद ने बताया कि अशरफ मुंबई में काम करते थे और हाल ही में अपने परिवार के साथ मुंबई में अपनी दुकान बेचकर लड़कीयों का रिश्ता करने नगीना आए थे। परिवार ने अपनी दो बेटियों की शादी के लिए काफी समय से दहेज का सामान इकट्ठा किया हुआ था, जो आग की भेंट चढ़ गया। घटना में लगभग चार लाख रुपये नकद, जेवरात, कपड़े, फर्नीचर तथा 10 मोबाइल अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गया。
आग लगने की सूचना
आग लगने की सूचना मिलते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
घटना का प्रभाव
यह हादसा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है तथा लोगों में गहरा दुख व्याप्त है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


