गांव सरकथल के जंगल मे दिखा गुलदार और उसके शावक, दहशत
Feb 13, 2026 07:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
Bijnor News - गांव सरकथल के जंगल मे दिखा गुलदार और उसके शावक, दहशत

क्षेत्र के गांव सरकथल के जंगल में शावको के साथ गुलदार दिखने से ग्रामीण भयभीत है। ग्रमीणों की मांग पर वन विभाग ने पिंजरा लगा दिया है। शुक्रवार को गांव सरकथल के जंगल में शावक के साथ दिखे खूंखार गुलदार ने नीलगाय का पीछा किया। जंगल मे किसानों देख शिकार के पीछे भगत गुलदार गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रमीणों की सूचना पीआरवी 112 की टीम भी गांव में पहुँची तथा स्थिति वन विभाग को अवगत कराया। वन विभाग के कर्मचारियों ने गुलदार के पगचिह्नों की जांच के बाद उसे पकड़ने के लिए खेत के पास पिंजरा लगा दिया है तथा ग्रामीणों को सतर्क व सुरक्षित रहने का परामर्श दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



