बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर, पिता-पुत्र घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग पर मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम मीरपुर बेगा के निकट एक सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। घायल वसीम और उनके पांच वर्षीय पुत्र अबू बकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत स्थिर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर, पिता-पुत्र घायल

नजीबाबाद। नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग नेशनल हाई-वे पर मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम मीरपुर बेगा के निकट सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समीपुर में भर्ती कराया गया। मंगलवार की शाम हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर आ रही एक बाइक में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार वसीम (35 वर्ष) पुत्र मुस्तकीम और उनका पांच वर्षीय पुत्र अबू बकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समीपुर में भर्ती कराया गया।

बताया गया कि वसीम के पैर और सिर में चोटें आई हैं, जबकि अबू बकर के हाथ में चोट लगी है। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।