बिजनौर: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर गांव अम्हेड़ा में एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक तेज रफ्तार डीसीएम ने खड़े ट्रक में टक्कर मारी। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू किया। घायलों को बिजनौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिजनौर: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

बिजनौर-नूरपुर मार्ग स्थित गांव अम्हेड़ा में सोमवार देर रात करीब एक बजे सड़क हादसा हो गया। सड़क पर तकनीकी खराबी के चलते खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों लोग केबिन में बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी और चीखपुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस और रेस्क्यू प्रयास

थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को केबिन से बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उन्हें उपचार के लिए बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Voice of UP

घायलों की पहचान

पुलिस के अनुसार डीसीएम चालक की पहचान दीलिप मिश्रा पुत्र मनोज मिश्रा निवासी जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। इसके अलावा विक्रम पुत्र ओमप्रकाश और नामेश पुत्र हृदय नारायण भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों डीसीएम में दवाइयों की खेप लेकर मुजफ्फरनगर से शाहजहांपुर की ओर जा रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार सिंह ने बताया कि ट्रक तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर खड़ा हुआ था इसी दौरान हादसा हुआ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हादसा कब और कहाँ हुआ?
हादसा सोमवार देर रात करीब एक बजे गांव अम्हेड़ा में हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।