Bijnor News: बिजनौर: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा बाइक सहित फरार
हिन्दुस्तान, बिजनौर
Bijnor News: धामपुर रोड के ढेला अहीर चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर में 27 वर्षीय सजाउद्दीन की मौत हो गयी। वह अपने गांव लौट रहा था जब दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मारी। गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल ले जाने पर उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Bijnor News: धामपुर रोड के ढेला अहीर चौराहे पर दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गयी, जबकि दूसरा फरार हो गया। शुक्रवार की देर रात गांव ढेला अहीर निवासी सजाउद्दीन 27 वर्ष पुत्र अलाउद्दीन निवासी ढेला अहीर बाइक से अपने गांव जा रहा था। धामपुर रोड पर ढेला अहीर चौराहे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर में वह गम्भीर घायल हो गया।टक्कर मारने वाला अपनी बाइक सहित फरार होगया। गम्भीर घायल बाइक सवार सजाउद्दीन को सीएचसी लेजाया गया। वहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिये बिजनौर भेज दिया।

