कंटेनर ने मारी टक्कर, बाइक सवार एक की मौत

Feb 07, 2026 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - हरिद्वार मार्ग पर एक कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 24 वर्षीय युवक जौनी की मौत हो गई। इस हादसे में उसके दो साथी सौरभ और अमित घायल हो गए। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया और चालक फरार हो गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

कंटेनर ने मारी टक्कर, बाइक सवार एक की मौत

हरिद्वार मार्ग पर एक कंटेनर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को हरिद्वार मार्ग पर मालन नदी के निकट यह हादसा हुआ। मृतक युवक का नाम जौनी पुत्र राम सिंह उम्र 24 वर्ष बताया गया है। जबकि उसके अन्य दो साथी सौरभ और अमित को भी मामूली चोटे आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपनिरीक्षक अनीस अहमद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कंटेनर को कब्जे में लिया गया है।

जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक जौनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।