किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापनकिसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापनकिसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्

गुरुवार को भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश ब्लॉक जलीलपुर नूरपुर के कार्यकर्ताओं के द्वारा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम नितिन तेवतिया को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में कहा की गेहूं के भूसे का औद्योगिक इकाइयों में उपयोग न हो जानवरों के चारे के लिए इस्तेमाल किया जाए। आवारा पशुओं पर ठोस उपाय किया जाए किसानों की फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सके। जल जीवन मिशन के अंतर्गत होने वाले कार्य अपूर्ण है इन्हें पूरा किया जाए सिंचाई हेतु समय से नहरों पर पानी छोड़ जाए, अधिक गति एवं अधिक भारी मात्रा में भारी वाहनों ओवरलोड का चलाने पर प्रतिबंध किया जाए।
बिलाई शुगर मिल से किसानों का गन्ना बकाया भुगतान तुरंत कराये जाए।इस मौके पर अनिल त्यागी नरेंद्र त्यागी ईश्वर सिंह लाल सिंह अंकुश कुमार शर्मा अशोक त्यागी महिपाल योगेंद्र सिंह नरेंद्र सिंह लालू प्रसाद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


