भाकियू ने बीडीओ कार्यालय में की तालाबंदी

Feb 09, 2026 10:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

Bijnor News - धामपुर में भाकियू टिकैत गुट ने किसानों की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और बीडीओ कार्यालय में तालाबंदी की। किसानों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे। प्रमुख मांगों में गौवंश को गौशाला भेजना और नालियों की मरम्मत शामिल हैं।

भाकियू ने बीडीओ कार्यालय में की तालाबंदी

धामपुर। भाकियू टिकैत गुट ने किसानों की विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर बीडीओ कार्यालय में तालाबंदी की। किसानों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक अधिकारी किसानों की समस्याओं का निदान कराने में लापरवाही बरत रहे हैं। चेताया समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। सोमवार को टिकैत गुट के कार्यकर्ता विकास खंड अल्हैपुर में एकत्रित हुए। किसानों ने ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन कर बीडीओ कार्यालय में तालाबंदी कर दी। किसानों ने ब्लॉक के अधिकारियों से निराश्रित गौवंश को गौशाला भेजना, अजीतपुर दासी ग्राम पंचायत में नाली के चैनल ठीक कराने, अजीतपुर दासी पंचायत में रुके नाले का निर्माण शीघ्र पूरा करवाने, भिक्कावाला से शेरकोट हाईवे पुल पर सिंगाई नदी पर हुए कब्जे को हटवाने, बिहारीपुर ग्राम पंचायत में सोलर लाइट ठीक करने की मांग की।

तालाबंदी में राजेंद्र सिंह, इंद्रवीर सिंह, पदम सिंह, विजय सिंह, सतीश शर्मा, जगदीश सिंह, रूपेश कुमार, योगेंद्र सिंह, इरशाद अहमद, गोपाल सिंह, अजय, गिरिराज रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।