किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को भाकियू अ. का धरना शुरू
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने नगीना में एसडीएम कंपाउंड में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। किसानों ने बाहरी लोगों को हटाने, तालाब की सफाई, सहकारी समिति के कार्यालय को पहले की जगह पर रखने और सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की व्यवस्था की मांग की है। किसान धरने के दौरान भोजन बनाने की व्यवस्था भी कर रहे हैं।

नगीना। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम कंपाउंड में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। तहसील अध्यक्ष चौधरी नमेंद्र सिंह व नगर अध्यक्ष कुंवर हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। भाकियू अराजनैतिक ने गुरुवार को तहसील के लेखपालों व कानूनगो के पास काम करने वाले बाहरी लोगों को तुरंत हटाने, ग्राम खुर्रमपुर खड़क में तालाब को कब्जामुक्त कराकर सफाई कराने, सहकारी समिति माहेश्वरी जट का कार्यालय पहले की तरह ही ग्राम रहमापुर में ही रहने देने, बढ़ापुर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर एसडीएम कंपाउंड में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।
कंपाउंड में लगे टीन शेड में किसान पल्ला व गद्दे बिछाकर बैठे किसानों ने भोजन बनाने की व्यवस्था भी कर रखी है। साथ ही एलआरएस डिग्री कॉलेज के प्रबंधन द्वारा कब्जाई सिंचाई विभाग व अन्य किसानों की भूमि को कब्जामुक्त कराए जाने व अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति की जांच कराने की मांग प्रमुख रूप से रखी।भाकियू(अ)के वरिष्ठ नेता समरपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष नमेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष कुंवर हर्षवर्धन सिंह, कोतवाली ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश काकरान, ब्लॉक महासचिव धर्मपाल चौधरी, बढ़ापुर ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, संजीव कुमार, पदम सिंह, मुकुल त्यागी, वीरेंद्र प्रधान, नागेंद्र सिंह, मंगू सिंह, डॉ देवेंद्र सिंह, मुन्नू सिंह, पूरन सिंह समेत तमाम किसान धरने पर बैठे हुए हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


