सहकारी समितियां पर यूरिया व डीएपी की किल्लत
सहकारी समितियों पर पिछले एक सप्ताह से यूरिया व डीएपी न मिलने से किसान समितियां के चक्कर काट रहे हैं। दो दर्जन गांवों के बीच हरेवली में स्थित गन्

हरेवली। सहकारी समितियों पर पिछले एक सप्ताह से यूरिया व डीएपी न मिलने से किसान समितियां के चक्कर काट रहे हैं। दो दर्जन गांवों के बीच हरेवली में स्थित गन्ना समिति व जिला सहकारी समिति लंबे समय से खाद की किल्लत चल रही है।गांव के सत्यपाल सिंह, कृपाल सिंह, रमेश सिंह, आनंद सिंह, देवेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, ओम प्रकाश, महेंद्र सिंह सहित सैकड़ों किसानों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से समितियों पर यूरिया व डीएपी नहीं मिल रहा है। आरोप है कि कर्मचारी अपने चाहते किसानों को यूरिया व डीएपी उपलब्ध करा रहे हैं। विरोध करने पर कर्मचारी उनके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट पर उतारू हो रहे हैं।
जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने डीएम से जांच कराकर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। उधर एसडीएम स्मृति मिश्रा का कहना है कि जांच कर कार्रवाई होगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


