सरकड़ा बिजली उपकेंद्र धरना विवाद में आया मोड़
धामपुर में ग्राम सरकड़ा चकराजमल के विद्युत उपकेंद्र पर भाकियू लोक जनशक्ति द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। विद्युत निगम ने दो किसानों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। किसानों ने बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की।

धामपुर। ग्राम सरकड़ा चकराजमल स्थित विद्युत उपकेंद्र पर हुए भाकियू लोक जनशक्ति के धरना प्रदर्शन का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। विद्युत निगम की ओर से दो किसानों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। तहरीर में धरना देने वाले कुछ किसान नेताओं पर सरकारी कार्य में व्यवधान डालने, कर्मचारियों से अभद्रता करने तथा मारपीट की धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए हैं। आरोप लगाया कि किसान नेता विद्युत उपकेंद्र पर बार-बार धरना देने की चेतावनी देकर विभागीय कार्य प्रभावित कर रहे हैं। धरना-प्रदर्शन अघोषित बिजली कटौती को लेकर किया गया था।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई थी। उधर सब डिवीजन अधिकारी गुरदीन प्रजापति का कहना है कि दो किसानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


