Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsFarmers Protest Against Leopard Attacks in Bijnor Demand Action from Forest Department
गुलदार का आतंक: गुस्साए किसानों ने डीएफओ कार्यालय में भर दीं भेड़-बकरी

गुलदार का आतंक: गुस्साए किसानों ने डीएफओ कार्यालय में भर दीं भेड़-बकरी

संक्षेप:

Bijnor News - बिजनौर में किसानों ने गुलदार के हमलों में हुई चार मौतों के विरोध में डीएफओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसान नेता दिगम्बर सिंह ने कहा कि गुलदार की समस्या का समाधान नहीं होने तक प्रदर्शन जारी...

Sep 16, 2025 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

बिजनौर। गुलदार के हमलों में पिछले दिनों हुईं चार लोगों की मौत से किसानों में वन विभाग के अधिकारियों को लेकर गुस्सा है। सोमवार को किसानों ने बिजनौर डीएफओ कार्यालय में पशु बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसान नेता दिगम्बर सिंह ने कहा कि अब किसान गुलदार के हमले से हुई मौत को बर्दाश्त नहीं करेंगे। किसानों ने कार्यालय में किसी भी कर्मचारी को कार्य नहीं करने दिया। वहीं कई घंटे की वार्ता के बाद एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने पशु घर भिजवाए। जनपद में गुलदार आए दिन हमला कर ग्रामीणों को मार रहा है। पिछले कुछ दिनों में ही गुलदार ने तीन बच्चों और एक महिला की जान ले ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके विरोध में भाकियू अराजनैतिक का डीएफओ बिजनौर और नजीबाबाद कार्यालय पर पांच दिन से धरना चल रहा है। सोमवार सुबह 10 बजे भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह पैदल भेड़ बकरियां लेकर डीएफओ कार्यालय पहुंचे और भेड़-बकरियां कार्यालय में बंधवा दीं। दिगम्बर सिंह ने कहा कि जब तक गुलदार की समस्या का अंत नहीं होगा प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गुलदार की समस्या को लेकर डीएफओ गम्भीर नहीं है। किसानों में डीएफओ के खिलाफ गुस्सा है। यदि अब गुलदार ने किसी को मारा तो डीएफओ से लेकर अन्य अधिकारियों का इलाज अच्छे से किया जाएगा। हमले रोकने के लिए नहीं पुख्ता इंतजाम भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने गुलदार के हमलों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम की मांग की हैं। कहा कि जिला मुख्यालय पर भी डीएफओ की तैनाती होनी चाहिए। भाकियू अ के जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि डीएफओ की कार्यशैली ठीक नहीं है। एक भी घटना पर डीएफओ मौके पर नहीं पहुंचे हैं। गुलदारों को पकड़ने में वन विभाग नाकाम साबित हो रहा है। ये रहे मौजूद बिजनौर डीएफओ कार्यालय पर राकेश प्रधान, गौरव जंघाला, अतुल कुमार बालियान ,शुभम चौधरी , समरपाल सिंह, नतेन्द्र प्रधान, समरपाल सिंह, प्रांशु, धर्मेंद्र राठी, बलबीर सिंह,दुष्यंत राणा, डैनी, अजय चौहान, विजेन्द्र सिंह, गौरव, देवानंद, लोकेन्द्र सिंह, आलोक डागर, सुरेन्द्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे। एसडीएम के आश्वासन पर पशु भेजे घर, 25 को महापंचायत बिजनौर। भाकियू अ के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने कहा कि एसडीएम सदर सहित अधिकारियों के साथ वार्ता हुई है। एसडीएम सदर ने आश्वासन दिया है कि मुरादाबाद और लखनऊ के अधिकारियों से किसानों की मीटिंग कराई जाएंगी। एसडीएम के आश्वासन पर किसानों ने कार्यालय में बांधे गए पशु घर भिजवा दिए। किसान नेता ने कहा कि बिजनौर और नजीबाबाद डीएफओ कार्यालय पर धरना जारी रहेगा। भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने कहा कि 25 सितम्बर को आयोजित महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान आएंगे। किसानों से अपने ट्रैक्टर ट्राली में 10-10 दिन का राशन लाने के लिए कहा है। महापंचायत में समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो विचार विमर्श के बाद किसान सीधा लखनऊ और दिल्ली कूच करेंगे। जब तक गुलदार की समस्या का निस्तारण नहीं होता किसान चैन से नहीं बैठेगा। किसान नेता दिगम्बर सिंह ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजे जाएंगे।