लोनिव डिवीजन में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया
Bijnor News - धामपुर के मंडावर से बादशाहपुर तक निर्माणाधीन सड़क पर अवैध खुदाई को लेकर राष्ट्रीय किसान यूनियन ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर धरना दिया। आरोप है कि दबंगों ने सड़क किनारे खुदाई कर पाइपलाइन डाल दी है, जिससे सड़क धंसने का खतरा है। किसान प्रशासन से अवैध पाइपलाइन हटाने की मांग कर रहे हैं।

धामपुर। कस्बा मंडावर से बादशाहपुर तक निर्माणाधीन सड़क पर अवैध खुदाई को लेकर राष्ट्रीय किसान यूनियन ने धामपुर डिवीजन पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। आरोप है कि कुछ दबंगों ने सड़क किनारे करीब 500 मीटर तक खुदाई कर पाइपलाइन डाल दी है। इससे बरसात के मौसम में सड़क धंसने और बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। धरने में पदाधिकारियों ने प्रशासन से अवैध पाइपलाइन को तत्काल हटवाने और सड़क को सुरक्षित कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। प्रदर्शन में प्रधान दिनेश चिकारा, जयप्रकाश, सुनील तोमर, हुकुम सिंह, रियाजुद्दीन, नवनीत चौधरी, शब्बीर सिंह, इकबाल अहमद, मोहम्मद शहाबुद्दीन, कपिल प्रधान, मौ. अनीस रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


