ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरसलावतपुर खेड़ी में प्रधानपति को गोली मारी, हालत गंभीर

सलावतपुर खेड़ी में प्रधानपति को गोली मारी, हालत गंभीर

घटना को अंजाम देकर तीनों आरोपी फरारसलावतपुर खेड़ी में प्रधानपति को गोली मारी, हालत गंभीर सलावतपुर खेड़ी में प्रधानपति को गोली मारी, हालत...

सलावतपुर खेड़ी में प्रधानपति को गोली मारी, हालत गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,बागपतTue, 14 Jun 2022 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

खेकड़ा क्षेत्र के सलावतपुर खेड़ी गांव के प्रधानपति को गोली मारकर घायल कर दिया गया। आरोप है कि गोली मारकर महिला समेत तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि रंजिशन घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

सलावतपुर खेड़ी गांव में अमरदीप परिवार के साथ रहता है। वह पूर्व प्रधान है। इस बार उनकी पत्नी पूनम ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। सोमवार रात करीब 10.30 बजे अमरदीप गांव के लोगों से मिलकर कर वापस अपने घर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि मंदिर के पास पहले से ही परिवार का एक युवक महिला व अपने एक अन्य साथी के साथ खड़ा हुआ था। नजदीक आते ही आरोपी युवक ने गोली चला दी। गोली लगते ही अमरदीप खून में लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के साथ ही परिजनों ने इलाज के लिए अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया।

अमरदीप ने बताया कि हमलावर युवक के साथ काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। उन्हें इसका अंदाजा भी नहीं था कि वह इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए कोतवाली पर बैठाया हुआ है। हालांकि घटना की अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। वहीं पुलिस घटना के संबंध में जानकारी देने से बच रही है। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि प्रधान पति को गोली मारने की सूचना मिली थी। घटना की जानकारी की जा रही है।

प्रधान को मिली थी सुरक्षा

गांव के ही एक परिवार से अमरदीप के परिवार की रंजिश चली आ रही है। इस रंजिश में उनके ही परिवार के एक युवक की हत्या भी हुई थी। उक्त मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है, जिसके चलते पिछले दिनों उन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी। एक साल पूर्व पुलिस सुरक्षा हटा दी गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार एसपी से मिलकर सुरक्षा देने की मांग की गई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अगर सुरक्षा मिली होती, तो शायद रात में उनके साथ ये घटना नहीं होती।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें