कृषि विभाग में चल रही योजनाओं की किसानों को दी जानकारी
- जिले के कई गांवों में हुई गोष्ठीजिले के गांवों में गोष्ठियों का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आए किसानों को कृषि विभाग में चल रही योजनाओं की जानकारी दी

जिले के गांवों में गोष्ठियों का आयोजन किया गया। गोष्ठी में आए किसानों को कृषि विभाग में चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
गोष्ठियों का आयोजन
रविवार को जनपद में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग, गन्ना, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता एवं सिंचाई विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए विकास खण्ड कोतवाली के 4 ग्रामों नुरूल्लापुर, हाजी मौ0पुर, मौ0 आशिकपुर भूरे, खैरूल्लापुर एवं विकास खण्ड अफजलगढ़ के 2 ग्रामों खिदरपुर व रसूलपुर आबाद में विकसित कृषि संकल्प अभियान-2026 के अन्तर्गत गोष्ठियों का आयोजन किया गया। डा0 घनश्याम वर्मा उप कृषि निदेशक द्वारा ग्राम ग्राम नुरूल्लापुर में आयोजित गोष्ठी में आये कृषकों को कृषि विभाग में चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा खरीफ मौसम में उगायी जाने वाली प्रमुख फसलो से सम्बन्धित आधुनिक तकनीकों एवं उन्नत कृषि पद्वतियों के बारे में किसानों को जागरूक किया गया। किसानों से दलहनी फसलों की गुणवत्ता एवं उपयोग के विषय में विस्तृत चर्चा करते हुए दलहनी फसलों को बढ़ावा देने का आग्रह किया। किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, हरी खाद, जैविक एवं जैव उर्वरक के उपयोग के सम्बन्ध में प्रशिक्षित कर उनकी क्षमता का विकास किया गया।
विशेषज्ञों की भागीदारी
गोष्ठियों में डा0 घनश्याम वर्मा उप कृषि निदेशक, डा0 केकेसिंह, कृषि वैज्ञानिक, डा प्रतिमा गुप्ता कृषि वैज्ञानिक, डा0 पिन्टू कुमार कृषि वैज्ञानिक, डा0 रामप्रसाद विषय वस्तु विशेषज्ञ, शरद कुमार प्रगतिशील कृषक एवं कृषि विभाग के तकनीकी कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
-------------------
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


