बेरीकेड तोड़ कलक्ट्रेट में घुसे किसान, दिया धरना
री कांड में गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने और तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने दिया धरना - जिले के किसानों की...
भाकियू के बैनर तले किसानों ने मांगों को लेकर बेरीकेडिंग तोड़कर कलक्ट्रेट पर कब्जा कर लिया। मांगों को लेकर किसान खूब गरजे। किसानों ने कलक्ट्रेट पर धरने में लखीमपुर खीरी कांड में गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने और तीन कृषि कानूनों को वापस करने की मांग की। किसानों की जिले की समस्याओं को लेकर भी किसान खूब गरजे। नुमाइश ग्राउंड पर बेरीकेटिंग लगाकर किसानों को रोक रही पुलिस से किसानों की नोकझोंक भी हुई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाकियू के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत लखीमपुर खीरी कांड में गृह राज्य मंत्री के इस्तीफे तथा तीन कृषि कानूनों की वापसी को लेकर कलक्ट्रेट पर कब्जा किया। किसान मंगलवार को गन्ना समिति में इकट्ठा हुए। वहां से प्रदर्शन करते हुए किसान कलक्ट्रेट पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। धरने पर किसानों को पलिस द्वारा रोके जाने की सूचना पर किसान नेता दिगम्बर सिंह ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों को रोका गया तो कलक्ट्रेट के कार्यालयों में किसान ताला डाल देगा।
किसी भी अधिकारी को कलक्ट्रेट में बैठने नहीं दिया जाएगा। जिस पर किसानों को पुलिस ने टैªक्टरों के साथ कलक्ट्रेट में आने दिया। किसान टैªक्टर ट्राली से कलक्ट्रेट पहुंचे। धरने पर दिगम्बर सिंह ने कहा कि धान क्रय केन्द्र पर किसानों को धान बेचने में परेशानी हो रही है। बिजली विभाग, गन्ना विभाग और सिंचाई विभाग की समस्याओं के निस्तारण को किसानों ने प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। दिगम्बर सिंह ने बताया कि पहले दौर की जिला प्रशासन से वार्ता विफल रही हैं। दूसरे दौर में वार्ता में तय हुआ है कि जनपद की 4 शुगर मिल 29 अक्टूबर को चल जाएगी। अन्य चीनी मिल भी 2 नवम्बर से पहले सभी चीनी मिल चल जाएगी। बिजली विभाग की समस्याओं पर जिला प्रशासन ने 3 दिन का समय मांगा है जिला प्रशासन के आश्वासन पर किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है।
किसान नेता दिगम्बर सिंह ने कहा कि अगर किसी किसान का घोषणा पत्र न भरे जाने के कारण उसकी पर्ची रोकी गई तो गन्ना विभाग के अधिकारियों के घर किसान अपना गन्ना भर देगा। कहा कि अगर धान क्रय केन्द्र पर खरीदारी नहीं हुई तो किसान सम्बंधित अधिकारियों के घर धान लाकर भर देंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने अफजलगढ़, नजीबाबाद में तीन तीन और एक जलीलपुर में धान खरीद केन्द्र खोलने का आश्वासन दिया है। कलक्ट्रेट में धरने पर किसानों से वार्ता में एडीएम प्रशासन भगवान शरण, एसपी सिटी प्रवीन रंजन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक और बिजली विभाग व चीनी मिल के अधिकारी मौजूद रहे। संचालन सुनील प्रधान ने तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने की।
कलक्ट्रेट में धरने पर दिगम्बर सिंह, सुनील प्रधान कुलदीप सिंह, संदीप त्यागी, ठाकुर रामौतार सिंह, मास्टर विजयपाल सिंह, अमित काले, बलराम सिंह कुमार विनोद परमार, सरदार इकबाल सिंह, दर्शन सिंह ,फौजी समर पाल सिंह, अंकित कुमार, कुलवीर सिंह, गजेंद्र सिंह, डालचंद प्रधान, नितिन सिरोही, उदयवीर सिंह, अरविंद राजपूत ,हिमांशु, आकाश, कपिल, दीपक तोमर, नीतू आदि मौजूद रहे।