भाकियू अ. की पंचायत में किसानहित के मुद्दों पर चर्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - नूरपुर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की पंचायत में किसानों ने खाद की कमी और आवारा पशुओं से फसलों को हो रही हानि पर चर्चा की। किसानों ने खाद भंडारों में खाद की उपलब्धता की मांग की और प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया। पंचायत में आगामी किसान महापंचायत की तैयारी पर भी चर्चा की गई।

भाकियू अ. की पंचायत में किसानहित के मुद्दों पर चर्चा

नूरपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की गन्ना समिति प्रांगण में हुई पंचायत में खाद की किल्लत एवं आवारा पशुओं से हो रही फसलों की हानि का मुद्दा प्रमुख रूप से चर्चा का बिंदु रहा। गुरुवार को उत्तम सिंह की अध्यक्षता व राकेश कुमार प्रधान के संचालन में हुई पंचायत में किसानों ने नूरपुर गन्ना समिति के खाद भंडारों पर खाद उपलब्ध न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए किसानों को गन्ने की फसल के लिए आवश्यकता अनुसार खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। किसान पंचायत में माहे आदि जंगली जानवरो से हो रही फसलों की हानि पर रोष व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार को सम्बोधित ज्ञापन बीडीओ को दिया गया।

पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम सिंह ने संगठन के स्थापना दिवस 15 मई को गांव बागड़पुर में आयोजित किसान महापंचायत की तैयारी से अवगत कराते हुए अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। पंचायत में विक्रम सिंह, जयपाल सिंह, ओम प्रकाश, सुरेश कुमार, असगर अली, ऋषि राम सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह धर्मेंद्र सिंह, मोती सिंह, महेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, शेर सिंह, कपिल कुमार, गजेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, राजीव कुमार व नरेश कुमार आदि रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।