नहरों का पानी टेल तक छोड़ने की मांग

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत में नहरों का पानी टेल तक छोड़ने की मांग की गई। अध्यक्ष चौधरी बलजीत सिंह ने भीषण गर्मी का जिक्र करते हुए बिजली शेड्यूल में सुधार की आवश्यकता बताई। बैठक में हरिद्वार में होने वाले चिंतन शिविर में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई।

नहरों का पानी टेल तक छोड़ने की मांग

भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत ब्लॉक के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में नहरों का पानी टेल तक छोड़ने की मांग की गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी बलजीत सिंह ने कहा कि इस समय पर भीषण गर्मी पड़ रही है। नहरों में किसानों को टेल तक पानी छोड़ा जाए। बिजली शेड्यूल के अनुसार दी जाए।विद्युत व्यवस्था को ठीक रखा जाए जिससे किसानों को सिंचाई में कोई समस्या न आए। उन्होंने निराश्रित पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में छोड़ने की मांग की। बैठक में हरिद्वार में होने वाले चार दिवसीय चिंतन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।

बलजीत चौधरी ने बताया कि 15 जून से 18 जून तक हरिद्वार में चिंतन शिविर में किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।बैठक का संचालन चौधरी विजेंद्र सिंह ने किया। बैठक को डॉक्टर धर्मवीर सिंह, राहुल चौधरी, मंगू सिंह, सचिन प्रधान, शौवीर चौधरी, मुर्तजा, अब्दुल शमी, महेंद्र प्रधान, जोगेंद्र सिंह, डॉ विजय सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।