विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू टिकैत का ब्लॉक परिसर में धरना, बीडीओ कार्यालय पर की तालाबंदी

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

- बीडीओ के न मिलने पर भड़के किसान, कार्यालय पर जड़ा तालाविभिन्न मांगों को लेकर भाकियू टिकैत का ब्लॉक परिसर में धरना, बीडीओ कार्यालय पर की तालाबंदीवि

विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू टिकैत का ब्लॉक परिसर में धरना, बीडीओ कार्यालय पर की तालाबंदी

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विभिन्न जनसमस्याओं और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर विकास खंड परिसर में पंचायत आयोजित की। आयोजित ग्राम पंचायतों में क्षेत्र की बदहाल सड़कों की मरम्मत, निराश्रित पशुओं को पकड़वाने, पंचायतों में सफाई व्यवस्था के नाम पर कथित अनियमितताओं की जांच तथा विकास कार्यों में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। पंचायत को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि विकास खंड क्षेत्र में कराए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं बरती जा रही हैं।

ज्ञापन सौंपने का प्रयास

पंचायत के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) सीपी पांडेय को सौंपने का प्रयास किया। आरोप है कि बीडीओ उसी समय अपने कार्यालय से कहीं चले जिससे कार्यकर्ता नाराज हो गए। उन्होंने बीडीओ पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी किसानों की बात सुनने के बजाय उनसे बचने का प्रयास कर रहे हैं।

अगला कदम

इसके बाद भाकियू नेताओं ने अपना ज्ञापन एडीओ (एसटी) अरिंद्र सिंह को सौंप दिया।भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान करौ प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, सुधीर प्रधान, अशोक कुमार, नेपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, प्रथम चौधरी आदि किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सी.पी. पांडेय का पक्ष जानने के लिए उनसे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किसान यूनियन ने पंचायत में किन मुद्दों पर चर्चा की?
किसान यूनियन ने सड़कों की मरम्मत, निराश्रित पशुओं को पकड़वाने, और विकास कार्यों में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।