आईबी का फर्जी डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

Feb 07, 2026 12:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

Bijnor News - मेरठ एसटीएफ ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो का डिप्टी कमिश्नर बताकर अधिकारियों पर दबाव बना रहा था। आरोपी मनोज कुमार, जो दवाइयों का कारोबार करता है, ने अधिकारियों से प्रभाव बनाने के लिए झूठा परिचय दिया। उसकी गतिविधियों की जांच के बाद उसे पकड़ा गया।

आईबी का फर्जी डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

इंटेलिजेंस ब्यूरो का डिप्टी कमिश्नर बताकर अधिकारियों पर रौब गालिब करने वाले एक व्यक्ति को मेरठ एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी ग्राम त्रिलोकवाला, थाना नगीना के रूप में हुई है। आरोपी नगीना मार्ग स्थित गुलमोहर रेस्टोरेंट के पास पांच वर्षों से किराए पर रह रहा था। शासन से मिले इनपुट पर एसटीएफ ने यह कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार खुद को आईबी का अफसर बताकर अधिकारियों पर दबाव बनाता था। मेरठ एसटीएफ की टीम ने इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में धामपुर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। 24 दिसंबर को मनोज की पत्नी अपर्णा की धामपुर ईदगाह के सामने सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद मनोज खुद को आईबी का डिप्टी कमिश्नर बताकर अफसरों पर अनर्गल दबाव बनाने लगा। संदेह होने पर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कराई गई। टीम ने सर्विलांस के जरिए आरोपी की गतिविधियों की निगरानी की। एसटीएफ ने आरोपी को शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की कॉल डिटेल की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्ट ग्रेजुएट है आरोपी एसटीएफ ने बताया कि मनोज कुमार एमएससी पास है। उसकी बातचीत की शैली काफी प्रभावशाली है। वह लोगों के काम कराने का भरोसा दिलाकर अधिकारियों पर दबाव बनाता था। सरकारी कार्यालयों में खुद को आईबी अधिकारी बताकर वह अपने काम निकलवाने की कोशिश करता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप कर रहा था। दवाइयों का करता है कारोबार मनोज गुलमोहर रेस्टोरेंट के पास स्थित गली में रिटायर्ड कानूनगो के मकान में किराए पर रहता था। दवाइयों का होलसेल कारोबार करता था। कई चिकित्सकों और मेडिकल स्टोर संचालकों से उसके संपर्क थे। प्रभाव बनाने के लिए चिकित्सकों से भी वह खुद को आईबी अधिकारी बताकर जान-पहचान बनाता था। वर्जन... शासन से मिले इनपुट के आधार पर एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर मामले में जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अभय कुमार पांडेय, सीओ, धामपुर

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।