Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsFake Doctor Scam in Bijnor Villagers Duped of Thousands
शिवालाकला में फर्जी डॉक्टर ने की ग्रामीणों से हजारों की ठगी

शिवालाकला में फर्जी डॉक्टर ने की ग्रामीणों से हजारों की ठगी

संक्षेप:

Bijnor News - बिजनौर के ग्राम सेला में एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को स्वास्थ्य विभाग का डॉक्टर बताकर ग्रामीणों से ठगी की। उसने आशा कार्यकत्री गुड़िया के माध्यम से महिलाओं से बात कराई और उनके खातों से पैसे निकाल लिए। पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा की मांग की है।

Feb 09, 2026 10:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

बिजनौर। थाना शिवालाकलां क्षेत्र के ग्राम सेला में फर्जी डॉक्टर बनकर लोगों से ठगी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को स्वास्थ्य विभाग, लखनऊ का डॉक्टर बताकर ग्रामीणों के खातों से हजारों रुपये निकलवा लिए। मामले को लेकर आशा कार्यकत्री ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना शिवालाकलां के ग्राम सेला निवासी और आशा कार्यकत्री गुड़िया पत्नी अशोक पाल के मुताबिक 6 फरवरी की शाम करीब छह बजे उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को स्वास्थ्य विभाग लखनऊ का डॉक्टर बताया और गांव की कुछ महिलाओं और उनके परिवार के बारे में जानकारी ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद उसने आशा कार्यकत्री से संबंधित लोगों को फोन पर उससे बात करने को कहा। भरोसे में आकर गुडिया ने आयशा पत्नी शरफुद्दीन और अफसाना पत्नी जाने आलम से फोन पर बात करवाई। इसी दौरान ठग ने दोनों से जानकारी की और दोनों के खातों से पैसे कट गए। पीड़िता ने थाना शिवाला कला में शिकायत देकर अज्ञात नंबर की सर्विलांस के जरिए जांच कराने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। थाना शिवालाकलां प्रभारी निरीक्षक लखपत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ---- दो खातों से निकले हजारों रुपये आरोप है कि ठग ने शरफुद्दीन के खाते से दो बार में 4,958 रुपये और 1,390 रुपये निकाले। वहीं जाने आलम के खाते से 1,900 रुपये और 5,000 रुपये निकाल लिए गए। घटना के बाद पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ। --- आशा कार्यकत्री पर बनाया जा रहा दबाव गुड़िया का कहना है कि गांव की आशा होने के कारण उन्होंने भरोसे में आकर लोगों को फोन पर बात करने के लिए कहा था। अब पीड़ित यह मान रहे हैं कि पैसे उन्हीं की वजह से कटे हैं और उनसे रकम लौटाने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही उन्हें धमकियां भी दी जा रही हैं।