Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsFake Doctor Investigation in Bijnor District Hospital Dr Tushar Delays Statement
डीएम की जांच कमेटी के समक्ष बयान को डा. तुषार ने मांगा समय

डीएम की जांच कमेटी के समक्ष बयान को डा. तुषार ने मांगा समय

संक्षेप:

Bijnor News - बिजनौर के जिला अस्पताल में फर्जी डॉक्टर द्वारा डा. तुषार की मोहर से दवाइयां लिखने के मामले में जांच चल रही है। डिप्टी कलेक्टर द्वारा गठित कमेटी ने डा. तुषार को बयान देने के लिए बुलाया, लेकिन उन्होंने दो दिन का समय मांगा। प्रिंसिपल और सीएमएस ने भी विभागीय जांच के पूरा होने तक कोई बयान देने से मना किया।

Jan 08, 2026 10:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिजनौर
share Share
Follow Us on

बिजनौर। जिला अस्पताल के ओपीडी में फर्जी डॉक्टर द्वारा डा. तुषार की मोहर लगाकर मरीजों को दवाइयां लिखने के प्रकरण में जांच जारी है। डीएम की ओर से गठित सीएमओ व एडीएम प्रशासन की कमेटी ने गुरुवार को प्रिंसिपल, सीएमएस व डा. तुषार को पक्ष रखने के लिए बुलाया। प्रिंसिपल व सीएमएस ने पहुंचकर अपनी विभागीय जांच पूरी होने के बाद बयान देने की बात कही तो वहीं डा. तुषार सिंह बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे और उन्होंने बाहर होने का हवाला देते हुए दो दिन का समय मांगा। गौरतलब है, कि फर्जी डॉक्टर प्रकरण की वीडियो वायरल होने व मीडिया में आई खबरों के बाद डीएम जसजीत कौर ने सीएमओ व एडीएम प्रशासन की जांच कमेटी नामित की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कमेटी की ओर से डा. तुषार सिंह के अलावा प्रिंसिपल डा. उर्मिला कार्या, सीएमएस डॉ. बीआर त्यागी को इस बारे में अपना स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। पहले नोटिस पर जवाब न आने पर बुधवार को डा. तुषार सिंह को अपने बयान कमेटी के समक्ष दर्ज कराने के लिए रिमाइंडर भेजा गया। इस पर उन्होंने बिजनौर से बाहर होने का हवाला देते हुए जवाब देने के लिए दो दिन का समय मांगा। दूसरी ओर गुरुवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे प्रिंसिपल और सीएमएस ने कमेटी सदस्यों को अवगत कराया कि फर्जी डॉक्टर प्रकरण में प्रिंसिपल की ओर से गठित टीम द्वारा अभी विभागीय जांच हो रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वह इस बारे में अपना स्पष्ट मत रख पाएंगे। वर्जन: डा. तुषार सिंह नहीं आए। उन्होंने बयान दर्ज कराने आने के लिए दो दिन का समय मांगा है। प्रिंसिपल व सीएमएस ने अभी विभागीय जांच चलने की बात कही है। डा. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर