ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरगन्ना किसान संस्थान के कर्मचारी से मारपीट

गन्ना किसान संस्थान के कर्मचारी से मारपीट

गन्ना किसान संस्थान के कर्मचारी से चार अज्ञात आरोपियों ने मारपीट की। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में तहरीर दी गयी...

गन्ना किसान संस्थान के कर्मचारी से मारपीट
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरFri, 28 Apr 2023 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

गन्ना किसान संस्थान के कर्मचारी से चार अज्ञात आरोपियों ने मारपीट की। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में तहरीर दी गयी है।

गन्ना किसान संस्थान में कार्यरत पुस्तकालय अटेन्डेन्ट संतोष कुमार ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक नम्बर से फोन आया। फोन करने वाले अज्ञात ने उसे बताया कि उसका पार्सल आया है। आरोप है कि वह पार्सल लेने बाहर आया तो चार अज्ञात आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर शराबा होेने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। जिस नम्बर उसे फोन किया गया था वह नम्बर एक रिक्शा चालक का निकला। आरोपियों ने रिक्शा चालक से फोन मांगकर उसके नम्बर पर फोन किया था। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें