Bijnor News: फैक्ट्री से जनरेटर, समरसेबिल और पाइप चोरी

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

Bijnor News: -सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस किरतपुर क्षेत्र में नहटौर रोड स्थित एक फैक्ट्री से अज्ञात चोर जनरेटर, समरसेबिल मोटर और करीब 100 फीट पाइप चो

Bijnor News: फैक्ट्री से जनरेटर, समरसेबिल और पाइप चोरी

Bijnor News: किरतपुर क्षेत्र में नहटौर रोड स्थित एक फैक्ट्री से अज्ञात चोर जनरेटर, समरसेबिल मोटर और करीब 100 फीट पाइप चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस पर सूचना के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई और चोरी का सामान बरामद कराने की मांग की है।किरतपुर के मोहल्ला भुड्डी बसी निवासी शमशाद पुत्र कबीर अहमद ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि नहटौर रोड स्थित भट्टे के पास उसकी फैक्ट्री है। आरोप है कि 19 जुलाई की रात करीब दो बजे चोर फैक्ट्री का सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में एक जनरेटर, एक समरसेबिल मोटर और करीब 100 फीट पाइप शामिल हैं।

पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना थाना किरतपुर पुलिस को दी गई, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा। कई बार थाने जाने पर पुलिसकर्मियों ने बैठक में व्यस्त होने की बात कहकर बाद में आने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी कराने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsBijnor News: फैक्ट्री से जनरेटर, समरसेबिल और पाइप चोरी