ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बिजनौरसमय से पूर्व धान क्रय केन्द्र बंद किये जाने पर जताया रोष

समय से पूर्व धान क्रय केन्द्र बंद किये जाने पर जताया रोष

निर्धारित समय से पहले धान क्रय केन्द्र बंद किए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए किसानों ने डीएम से धान की तौलाई कराने की मांग की...

समय से पूर्व धान क्रय केन्द्र बंद किये जाने पर जताया रोष
हिन्दुस्तान टीम,बिजनौरSat, 02 Jan 2021 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

निर्धारित समय से पहले धान क्रय केन्द्र बंद किए जाने पर रोष व्यक्त करते हुए किसानों ने डीएम से धान की तौलाई कराने की मांग की है।

किसान नेता मुख्तयार सिंह, बिजेन्द्र सिंह, मदन राणा, भूपेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, रामकरन सिंह, मुन्ना सिंह, खुर्शीद, धर्मेन्द्र सिंह तथा तारा सिंह सहित अनेक किसानों ने निर्धारित समय से पहले धान क्रय केन्द्र बंद किये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने क्रय केन्द्र बंद होने के कारण धान की तौलाई न होने का हवाला देते हुए डीएम से धान तौलाई सुचारू कराने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें