
बिजनौर: नहटौर में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, हड़कंप
Bijnor News - नहटौर के गांव आकू में स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसमान में धुंआ छा गया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे, और आग बुझाने का प्रयास किया गया। यह फैक्ट्री में पिछले 6 महीनों में दूसरी बार आग लगने की घटना है।
नहटौर थानाक्षेत्र के गांव आकू स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। जिससे हड़कंप मच गया, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासनिक टीम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे आकु के पास स्थित नहर किनारे बनी पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। जिसकी दहल काफी दूर तक सुनाई दी। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद आसमान में धुंआ ही धुंआ नजर आने लगा। किसी अनहोनी घटना की आशंका को लेकर आसपास के लोग मौके की तरफ भारी संख्या में लोग दौड़ पड़े। विस्फोट होने के कारण टीन की चादर भी उड़ गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर फायरबिग्रेड की टीम से पहले ही लोगों ने पानी द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन पूरी सफलता नहीं मिल सकी। करीब 9 के बाद भी पटाखों में विस्फोटक होता रहा। बाद में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को पूरी तरह से शांत किया। बताया जाता है कि विगत 6 माह के भीतर इस फैक्ट्री में यह दूसरी बार आग लगने से विस्फोट हुआ है। समाचार दिए जाने तक किसी के झुलसने अथवा जनहानि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


