वृक्ष हमें देते हैं शुद्ध वायु : प्राचार्य
Bijnor News - चांदपुर में शकुंतला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ने पर्यावरण स्वच्छता और सौर ऊर्जा पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. एचजी पाठक ने वृक्षों के संरक्षण और समाज सुधार पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया।

चांदपुर। शकुंतला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर में दूसरे दिन रविवार को प्राचार्य डॉ. एचजी पाठक के दिशा-निर्देश में पर्यावरण स्वच्छता और सौर ऊर्जा का प्रयोग एक कार्यक्रम के रूप मे मनाया गया। प्राचार्य ने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध वायु देते हैं। हमारा जीवन ही वायु पर ही आधारित है इसलिए हमें वृक्षों की सुरक्षा और संरक्षण करना चाहिए। कहा कि जो स्वेच्छा से देश को समर्पित हैं वही देश को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उनके पास एक निश्चित लक्ष्य होता है। जो समाज सुधार की भावना से कार्य करते हैं वह लोगों को प्रेरित करके समाज में जागृति फैलाने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने पर्यावरण स्वच्छता एवं सौर ऊर्जा के प्रयोग के महत्व को बताया। इस मौके पर रूपाली, शगुन, पल्लवी, शिवा, वंशिका, खुशबू भारती, मितुल कुमार, नैंसी त्यागी, स्वाति शर्मा, पारुल राव आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


