पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, औषधीय पौधों का किया रोपण

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

बिजनौर में आयोजित पर्यावरण संरक्षण घटना में अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान ने विभिन्न औषधीय और फलदार पौधों का रोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की और लोगों को उनके योगदान की महत्वता बताई।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, औषधीय पौधों का किया रोपण

बिजनौर। अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान (रजि.) बिजनौर की सदस्यों ने इंदिरा पार्क में इंसुलिन, पीलिया और आम सहित विभिन्न औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नारायण तुलसी का एक-एक पौधा उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। मंगलवार को संस्थान मुख्यालय पर पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में संस्थान की संस्थापिका सविता अग्रवाल ने कहा कि बेहतर पर्यावरण देश और मानव जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वन हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं तथा कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं।

उन्होंने इंसुलिन, वज्रदंती और पीलिया जैसे औषधीय पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये पौधे विभिन्न बीमारियों के उपचार में सहायक हैं। अंजू शर्मा ने कहा कि पीपल, वट और नीम जैसे वृक्षों का अधिक से अधिक रोपण किया जाना चाहिए, क्योंकि ये पर्यावरण को शुद्ध रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान की अध्यक्ष संध्या अग्रवाल ने कहा कि पौधों से हरियाली बढ़ती है और जीवन को नई ऊर्जा मिलती है। गोष्ठी में निर्णय लिया गया कि 6 जून तक प्रतिदिन पर्यावरण दिवस के तहत पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा तथा लोगों को प्लास्टिक कचरा नालियों में न फेंकने के लिए जागरूक किया जाएगा।इस अवसर पर मधु अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, सर्वेश गुप्ता, पूनम गुप्ता, उमा अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, साक्षी शर्मा, मोहित शर्मा, हरीश गुप्ता सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।